फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Passenger killed in dispute over seat on Delhi Metro former IAS officer and his lawyer son arrested

दिल्ली मेट्रो मर्डर: 'थप्पड़ मारा और धक्का...', सीट को लेकर पूर्व आईएएस और वकील बेटे ने किया कत्ल; पूरी कहानी

Mon, 12 Oct 2026 10:22 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 12 Oct 2026 10:22 AM IST
सार

आखिर राजधानी के लोगों को क्या हो रहा है, दिल्ली मेट्रो में सीट पर बैठने को लेकर खून बहा दिया। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटीजन सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। हिंसक मारपीट में 48 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पूर्व आईएएस अफसर और उसके सुप्रीम कोर्ट में वकील बेटे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Passenger killed in dispute over seat on Delhi Metro former IAS officer and his lawyer son arrested
delhi metro - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में नोएडा निवासी पिता पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सिद्धार्थ सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


संजय प्रताप सिंह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं वह पहले भी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। मेट्रो पुलिस के मुताबिक, घटना आठ अक्तूबर को शाम करीब 5:47 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। पवन अपनी मां दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंडी हाउस स्टेशन पर संजय और सिद्धार्थ ट्रेन में चढ़े। उस समय पवन और उनकी मां वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे थे। इसी बात पर विवाद हुआ, जो हाथापाई में बदल गया। पवन ट्रेन के फर्श पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।

यह था पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने सेक्टर 44, नोएडा, निवासी पिता-पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सेक्टर 50, नोएडा निवासी सिद्धार्थ सिंह (36) गिरफ्तार कर लिया है। संजय प्रताप सिंह रिटायर आईएएस अफसर बताए जा रहे हैं। 
 

मेट्रो पुलिस उपायुक्त डाभी आनंद दिनेश ने बताया कि आठ अक्तूबर को शाम लगभग 5:47 बजे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक व्यक्ति बेहोश हो गया है। बेहोश व्यक्ति को मां के साथ पहले ही लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी ) अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस अधिकारी को पता चला कि व्यक्ति पवन शर्मा (48 ) की मौत हो चुकी है।

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक अपनी मां, दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार की ओर यात्रा कर रहा था। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह ट्रेन में चढ़े। उस समय, मृतक और उनकी मां सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे थे। सीनियर सिटिजन सीट को लेकर मृतक और दोनों आरोपियों के बीच  विवाद हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि संजय प्रताप सिंह और सिद्धार्थ सिंह ने पवन शर्मा की पिटाई की। उन्होंने पवन को थप्पड़ मारा और धक्का दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां के बयान पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में  9 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान, दो आरोपियों की भूमिका की जांच की गई। जांच में मिले सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतक पवन निजी क्षेत्र में काम करते थे।

 

जांच में पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, मारपीट के घटनाक्रम और सिर में लगी चोटों का पवन शर्मा की मौत से संबंध पता लगाने में जुटी है। घटना के समय ट्रेन में मौजूद यात्रियों और मेट्रो स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि दोनों आरोपियों की भूमिका और मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। 

'थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया'
पुलिस ने कहा कि बहस के दौरान पवन शर्मा को कथित तौर पर आरोपियों ने थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया, जिससे वे गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। एफआईआर में कहा गया है कि मेट्रो कर्मचारी उन्हें एम्बुलेंस से लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed