फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Return of illegal hawkers to Connaught Place raises questions.

Delhi News: कनॉट प्लेस पर अवैध हॉकरों की वापसी, उठा सवाल

Tue, 15 Sep 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Return of illegal hawkers to Connaught Place raises questions.
कनॉट प्लेस पर अवैध हॉकरों की वापसी, उठा सवाल
विज्ञापन

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में अतिक्रमण और अवैध हॉकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई का असर महज तीन दिन में खत्म हो गया है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने आरोप लगाया कि तीन दिनों तक चले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कनॉट प्लेस में अवैध हॉकरों पर कार्रवाई के चलते बाजार की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थिति बेहतर रही, लेकिन कार्रवाई रुकते ही अवैध हॉकर फिर लौट आए। एसोसिएशन ने एनडीएमसी और दिल्ली पुलिस से हाईकोर्ट के आदेशों का प्रभावी ढंग से पालन कराने की मांग की है। एनडीटीए के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि कनॉट प्लेस में अवैध हॉकरों के कारण न केवल बाजार का स्वरूप प्रभावित होता है, बल्कि नियमित दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ता है। यहां व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि दुकानदार भी कारोबार कर सकें और आम लोगों को भी बिना परेशानी के चलने की जगह मिले। इसके लिए एनडीएमसी और पुलिस को संयुक्त रूप से नियमित कार्रवाई करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed