फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Retired officers of education department will get benefit of MACP

Delhi News: शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिलेगा एमएसीपी का लाभ

Wed, 30 Aug 2023 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Retired officers of education department will get benefit of MACP
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने योजना को लागू करने की दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोडिफाइड एश्योरड कैरियर प्रोग्रेस (एमएसीपी) योजना का लाभ शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को मिलेगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानाचार्य, ईओ, डीईओ और डीडीई उच्च ग्रेड वेतन पाने के हकदार होंगे। उपराज्यपाल ने शिक्षा विभाग को इन सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वीकार्य बकाया के साथ वित्तीय लाभ तुरंत जारी करने का भी निर्देश दिया है। ऐसे सरकारी कर्मचारी जो संगठित सेवाओं से संबंधित नहीं हैं, उनको भी लाभ मिलेगा। इस निर्णय से अन्य विभागों में समान पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी वित्तीय लाभ देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

उपराज्यपाल के इस फैसले से 15 साल से लंबित उचित लाभ नहीं मिलने वाले विभाग के अधिकारियों को लाभ मिलेगा। उपराज्यपाल ने इस संबंध में याचिकाकर्ता सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की मंजूरी के लिए प्रस्तुत एक फाइल को खारिज कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को राहत देने के लिए भारत सरकार ने 1 सितंबर 2008 से प्रभावी एमएसीपी योजना लागू की थी। जिसके तहत उनकी सेवा के 10, 20 और 30 वर्ष पूरे होने के बाद वित्तीय उन्नयन प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed