फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   researcher arrested for threatening telugu actress

तेलुगु अभिनेत्री को धमकाने पर दवा शोधकर्ता गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
researcher arrested for threatening telugu actress
नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर 7 इलाके में रहने वाली एक तेलुगु अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने वाले दवा शोधकर्ता को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी निखिल गंगवार (26) सेक्टर 28 में किराये का मकान लेकर रह रहा था। पीड़ित अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह जबरन दोस्ती का दबाव भी बना रहा था।
विज्ञापन

डीसीपी रोहिणी पीके मिश्रा ने बताया कि तेलुगु अभिनेत्री ने 14 जुलाई को थाने में शिकायत दी कि उसकी जल्द एक फिल्म रिलीज होने वाली है। उसके इंस्टाग्राम पर डेढ़ मिलियन से अधिक फॉलोवर भी हैं। उसने आरोप लगाया कि रोहिणी निवासी नितिन गंगवार उसके नाम से कई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है।
विज्ञापन

अभिनेत्री का आरोप है कि निखिल उसे साल 2016 से परेशान कर रहा है। आरोपी अश्लील मैसेज करके पीड़िता को परेशान भी कर रहा था। उसने अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अपनी हथियार लेकर ली गई एक तस्वीर भी धमकाने के लिए भेजी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम कंपनी से पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह तेलुगु अभिनेत्री का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उससे दोस्ती की चाहत में इस तरह की करतूत कर रहा था। आरोपी निखिल साल 2017 में झारखंड में जमशेदपुर के एक बड़े कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका है। इसके बाद गुरुग्राम के उद्योग विहार में वह एक कंपनी में दवाओं पर शोधकर्ता के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed