फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Republic day violence Delhi court summons Deep Sidhu and others orders to be present on June 29 via video Conference

गणतंत्र दिवस हिंसा: दीप सिद्धू और अन्य आरोपियों को समन जारी, 29 जून को पेश होने के आदेश

Sat, 19 Jun 2021 03:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 19 Jun 2021 03:04 PM IST
सार

पूरक आरोप-पत्र पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दीप सिद्धू व अन्य आरोपियों को समन जारी कर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 29 जून को अदालत के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Republic day violence Delhi court summons Deep Sidhu and others orders to be present on June 29 via video Conference
दीप सिद्धू - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू और अन्य के खिलाफ गुरुवार को दायर किए गए पूरक आरोप-पत्र पर शनीवार को अदालत ने सुनवाई की। इसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने दीप सिद्धू व अन्य आरोपियों को समन जारी करते हुए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 29 जून को अदालत के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

 

गुरुवार को नए आरोप पत्र को लेकर अदालत ने कहा था कि इसमें मामले के जांच अधिकारी ने उन प्रत्यक्षदर्शियों के नाम का जिक्र किया है जो हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए या जिनसे हथियार छीने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस साल 26 जनवरी को केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों की ट्रैक्टर परेड में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। किसान लाल किले में घुस गए थे और उन्होंने अनेक पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।


मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। उसने 17 मई को 3,224 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया था और सिद्धू समेत 16 आरोपियों के खिलाफ मामला चलाने का अनुरोध किया था।

हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उस पर लाल किले में हंगामे को भड़काने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed