{"_id":"68a5fa0af77bf9df920ac12f","slug":"report-sought-on-availability-of-ventilators-in-government-hospitals-ashram-news-c-340-1-del1004-101848-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सभी सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता और काम करने के संबंध में चिकित्सा अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने मालवीय नगर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का सबसे ज्यादा जोर दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर समेत इमरजेंसी चिकित्सा देखभाल की संरचना को मजबूत कर विश्व स्तरीय बनाने पर है। अस्पताल में पहुंचने वाले सभी मरीजों की गुणवत्तापूर्ण इलाज, देखभाल करना और सबकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वेंटिलेटर से जुड़ी समस्याओं पर खुद संज्ञान लेकर त्वरित रूप से सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को साफ निर्देश हैं कि ठीक तरह से काम नहीं करने वाले सभी वेंटिलेटरों की तुरंत पहचान कर उनकी मरम्मत कराने के साथ ही जरूरी होने पर नए वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया करवाई जाए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया, हाल में दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के न्यूरोसर्जरी आईसीयू में पांच नए पोर्टेबल वेंटिलेटर लगाए गए हैं। अस्पतालों में वेंटिलेटर की आधारभूत संरचना को बेहद मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ऑडिट का काम शुरू किया है। जिसमें वेंटिलेटरों के रख-रखाव के साथ ही खरीद की प्रक्रिया को भी शामिल किया गया है।