Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Removal of Delhi Police from trade licensing process welcomed

Delhi News: व्यापार लाइसेंसिंग प्रक्रिया से दिल्ली पुलिस को हटाने का हुआ स्वागत

Mon, 23 Jun 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Removal of Delhi Police from trade licensing process welcomed
- सांसद प्रवीण खंडेलवाल सहित अन्य व्यापारियों ने कहा, 4 लाख छोटे-बड़े व्यवसायों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। व्यापार लाइसेंसिंग प्रक्रिया से दिल्ली पुलिस को हटाने के फैसले पर व्यापारियों ने दिल्ली सरकार का स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले के बाद दिल्ली के चार लाख से अधिक छोटे-बड़े व्यापारियों को राहत मिलेगी।
चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, इस फैसले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विजन को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों से सभी व्यापारियों को फायदा होगा। यह व्यवसाय सुगमता की दिशा में बेहतर कदम है। व्यापार लाइसेंसिंग प्रणाली से पुलिस की भूमिका को समाप्त कर हम पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और प्रभावी प्रशासन की ओर बढ़ रहे हैं। यह निर्णय न केवल अनावश्यक नौकरशाही बाधाओं को समाप्त करेगा बल्कि पुलिस को भी उनके मुख्य कर्तव्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध रोकने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों के लिए सोच रही सरकार
भारतीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री हेमंत गुप्ता ने कहा, यह काफी अच्छा फैसला है। अलग-अलग जगहों से लाइसेंस लेने पर काफी दिक्कत होती है। सीएम के इस फैसले के बाद दिल्ली में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस मुद्दे को भारतीय व्यापार मंडल लंबे समय से उठा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने रखा व्यापारियों का ध्यान
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, सरकार के फैसले से व्यापारियों को फायदा होगा। व्यापारी एमसीडी, डीपीसीसी, फायर विभाग, जीएसटी, एक्साइज सहित अलग-अलग विभाग के लाइसेंस लेते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस के लाइसेंस लेने का कोई औचित्य नहीं। इस समस्या को मंत्री के सामने रखा था। मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कारोबारियों को पूरा भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed