{"_id":"625cbace6aae6f5e1c68eaae","slug":"relief-du-extended-the-date-of-filling-the-examination-form-for-the-semester-examination-to-be-held-in-may-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: डीयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, मई-जून में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए अब 19 अप्रैल तक जमा होंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: डीयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, मई-जून में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए अब 19 अप्रैल तक जमा होंगे फॉर्म
Mon, 18 Apr 2022 06:43 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 18 Apr 2022 06:43 AM IST
सार
फैकल्टी, विभाग, कॉलेज को परीक्षा फॉर्म को वेरीफाई करना होगा। जिन छात्रों का फॉर्म उनकी फैकल्टी, विभाग व कॉलेज से वेरीफाई होगा, वो ही परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे।
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई जून में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 19 अप्रैल रात 11 बजकर 55 मिनट तक फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों के पास आखिरी मौका है।
विज्ञापन
छात्र http://SLC.uod.ac.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। छात्रों को इस लिंक के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना है। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद छात्रों को उसकी एक प्रति भी रखनी होगी। यदि छात्रों को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत है या उसमे कोई गलती है तो वह अपने संबंधित फैकल्टी, विभाग, कॉलेज से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
फैकल्टी, विभाग, कॉलेज को परीक्षा फॉर्म को वेरीफाई करना होगा। जिन छात्रों का फॉर्म उनकी फैकल्टी, विभाग व कॉलेज से वेरीफाई होगा, वो ही परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। मालूम हो कि मई-जून में स्नातक स्तर के रेगुलर छात्रों के चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन