फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Registration process for admission in 10th 12th in Delhi from 25

दिल्ली: 10वीं-12वीं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 से, नतीजे 13 मई को

Thu, 21 Apr 2022 04:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 04:46 AM IST
सार

दाखिले के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि चार मई है। दसवीं व बारहवीं में ऐसे दाखिलों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएडी) आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Registration process for admission in 10th 12th in Delhi from 25
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा में नॉन प्लॉन दाखिले के लिए 25 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त कर उसे पास के स्कूलों में जमा कराया जा सकता है।

विज्ञापन


दाखिले के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि चार मई है। दसवीं व बारहवीं में ऐसे दाखिलों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएडी) आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा 11 मई को आयोजित होगी, जबकि नतीजे 13 मई को जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के बाद स्कूल में रिक्त सीट की उपलब्धता के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 मई को जारी होने शुरू होंगे। इसके बाद 11 मई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में छात्र को पास तभी घोषित किया जाएगा जब वह प्रत्येक विषय में अलग-अलग और साथ ही कुल मिलाकर न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करेगा। दो घंटे की प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। दसवीं के लिए प्रश्नपत्र बुकलेट में पांच विषयों अंग्रेजी, हिंदी, साइंस, सोशल साइंस व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्न होंगे। जबकि बारहवीं की प्रश्नपत्र बुकलेट स्ट्रीम के आधार पर होगी। इसमें 25-25 अंकों के प्रश्न होंगे।

12वीं में दाखिले के लिए अंकों की अनिवार्यता तय ः दसवीं-बारहवीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी का पिछली कक्षा में पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बारहवीं में दाखिले के लिए दसवीं के विभिन्न विषयों के हिसाब से अंकों की अनिवार्यता तय की गई है। उदाहरण के लिए साइंस के साथ गणित स्ट्रीम में दाखिले के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है।


साथ ही अंग्रेजी, बेसिक गणित या स्टैंडर्ड गणित व साइंस में 50 फीसदी अंक होने की अनिवार्यता तय की गई है। इसी तरह से बिना गणित के साइंस स्ट्रीम लेने पर 55 फीसदी अंक की अनिवार्यता है लेकिन बेसिक व स्टैंडर्ड गणित में 40 फीसदी अंक व साइंस में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। गणित के साथ कॉमर्स स्ट्रीम के लिए पचास फीसदी अंक जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed