फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Registration for DU's PhD program begins, portal open

Delhi News: डीयू के पीएचडी प्रोग्राम में पंजीकरण शुरू, खुला पोर्टल

Thu, 13 Jul 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Registration for DU's PhD program begins, portal open
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दो अगस्त को बंद होगी
विज्ञापन


विभागों की ओर से साक्षात्कार प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न पीएचडी प्रोग्रामों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पीएचडी दाखिला पोर्टल पर भी सक्रिय हो गया है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया बुधवार दो अगस्त तक चलेगी। पीएचडी प्रोग्रामों में पंजीकरण और प्रवेश की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू की जाएगी जो कि 16 सितंबर तक चलेगी। पंजीकरण इस पोर्टल https://admission.uod.ac.in/?Ph.D.-Admissions के माध्यम से किया जा सकता है।
शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए पीएचडी पंजीकरण पोर्टल एक शैक्षणिक वर्ष में एक से अधिक बार खोला जाएगा। पहले चरण के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जो यूजीसी-नेट (जे-आरएफ सहित) यूजीसी-सीएसआईआर नेट (जे-आरएफ सहित) आयुष-नेट-डीबीटी-जेआरएफ, आईसीएमआर-जेआरएफ, डीएसटी-इंस्पायर या समकक्ष राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा फेलोशिप (डीआरसी द्वारा आईडेंटिफाइड) गेट, टीचर फेलोशिप धारक के आधार पर पात्र हैं। दूसरे चरण में सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। हालांकि जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के आधार पर पात्र होंगे, उन्हें प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएचडी के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये प्रति प्रोग्राम और सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये प्रति प्रोग्राम है। दाखिले के लिए फीस का भुगतान 27 सितंबर तक किया जा सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण के समय सूचना बुलेटिन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही दाखिले से संबंधित सभी सूचनाओं और अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की एडमिशन वेबसाइट (www.admission.uod.ac.in) और संबंधित विभाग की वेबसाइट भी देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed