फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Red light on carriage off' campaign will run in Delhi from 26th

26 से पूरी दिल्ली में चलेगा ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ महाअभियान

Thu, 22 Oct 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
'Red light on carriage off' campaign will run in Delhi from 26th
आप विधायकों के साथ तिलक मार्ग के पास लोगों को जागरूक करते दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। प्रदूषण रोकने के लिए चल रहा ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ महाअभियान अब राजधानी की प्रत्येक विधानसभा में चलाया जाएगा। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की है कि 26 अक्तूबर से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग देने की अपील की है। फिलहाल 100 प्रमुख चौराहों पर पर्यावरण मार्शल लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को गोपाल राय ने दिल्ली के सभी विधायकों के साथ तिलक मार्ग पर अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

तिलक मार्ग के पास भगवान दास क्रॉसिंग पर अभियान के दौरान पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के साथ मिलकर प्रदूषण के खिलाफ ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू किया है। इसे दिल्ली के अलग-अलग चौराहों पर 15 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके जरिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रेड लाइट पर वाहनों के इंजन बंद करने पर 15 से 20 फीसदी तक प्रदूषण कम किया जा सकता है। इस कड़ी में बाराखंबा रेड लाइट पर भी शुक्रवार को सभी पार्षद अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन

गोपाल राय ने कहा कि 26 अक्तूबर से दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में सुबह नौ से 11 बजे तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण और धूल के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पराली जलने से रोकने के लिए बायो डी-कंपोजर के घोल का भी छिड़काव किया जा रहा है। राजधानी के अंदर का प्रदूषण दिल्ली सरकार नियंत्रित कर रही है, लेकिन दिल्ली के बाहर जो पराली जलाई जा रही है उस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्यों से भी निवेदन किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed