{"_id":"62238166ec3ed833854fc524","slug":"reach-new-delhi-railway-station-directly-from-metro-station-skywalk-open-for-common-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो स्टेशन से अब सीधा पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सड़क पार करने का झंझट खत्म, आम लोगों के लिए खुला स्काईवॉक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन से अब सीधा पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सड़क पार करने का झंझट खत्म, आम लोगों के लिए खुला स्काईवॉक
Sat, 05 Mar 2022 08:57 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:57 PM IST
सार
आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तरह ही अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी स्काईवॉक के माध्यम से मेट्रो स्टेशन से जुड़ गया है। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की राह इससे आसान हो गई है।
विज्ञापन
रेल और मेट्रो यात्रियों को बहुत सुविधा देगा ये स्काईवॉक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को सड़क पार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इनको जोड़ने वाला स्काईवॉक आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। शनिवार सुबह दस बजे से लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तरह ही अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी स्काईवॉक के माध्यम से मेट्रो स्टेशन से जुड़ गया है। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से रेलवे स्टेशन तक पहुंचने की राह इससे आसान हो गई है। स्काईवॉक से रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड और उसके पास येलो लाइन पर स्थित नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के बीच संपर्क स्थापित हो गया है। 242 मीटर लंबे स्काईवॉक पर आम लोगों की आवाजाही शनिवार से शुरू कर दी गई। रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर यातायात प्रबंधन में भी इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
नवनिर्मित स्काईवॉक रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज का ही विस्तार है। स्टेशन प्लेटफार्म के अजमेरी गेट की तरफ नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के साथ ही भवभूति मार्ग स्थित पार्किंग को भी जोड़ रहा है। दिखने में बेहद खूबसूरत नवनिर्मित स्काईवॉक आनंद विहार की तरह ऊपर से खुला नहीं है। बल्कि इसे पूरे तरह से ढक गया है। स्काईवॉक में स्वचालित सीढ़ियां लगी हैं। सीसीटीवी से लैस किया गया है। इसका फायदा यह मिलेगा कि झपटमारी की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली के अजमेरी गेट की तरफ से आप इस स्काईवॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधे मेट्रो की येलो लाइन भी आसानी से पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से भी यह सीधा जुड़ गया है। इससे रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रैफिक जाम में भी नहीं उलझना पड़ेगा। इससे पहले मेट्रो तक पहुंचने के लिए सड़क का इस्तेमाल करना होता है। इस स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। यातायात व्यवस्था भी इससे सुगम हो गई है।