{"_id":"628ec285799e0e294d262c49","slug":"rajendra-nagar-vidhan-sabha-by-election-durgesh-pathak-can-be-aap-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगर विधान सभा उपचुनाव : दुर्गेश पाठक हो सकते हैं आप के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगर विधान सभा उपचुनाव : दुर्गेश पाठक हो सकते हैं आप के उम्मीदवार
Thu, 26 May 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 05:27 AM IST
सार
राघव चड्ढा के सीट छोड़ने के बाद ही आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी थी उपचुनाव की तैयारी, वार्ड स्तर तक पदाधिकारियों की नए सिरे से की तैनाती।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक
- फोटो : https://www.facebook.com/ipathak25
विस्तार
राजेंद्र नगर विधान सभा के उपचुनाव का बिगुल बज गया है। उपचुनाव 23 जून को होगा। तीनों पार्टियां पूरे दम-खम से मैदान में उतरने को तैयार हैं। तीनों दलों की कोशिश सीट में अपने पाले में लाने होगी। कांग्रेस का प्रयास दिल्ली में खाता खोलने का होगा तो भाजपा आप के जादू को बेअसर करने की लात ठोकेगी। लगातार दो विधान सभा चुनावों से सीट को जीतती आ रही आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर इस काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।
विज्ञापन
उधर, तत्कालीन विधायक राघव चड्ढा के राज्य सभा जाने के बाद खाली हुई विधान सभा सीट पर आप ने बहुत पहले से उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। करीब 15 दिन पहले आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने विधान सभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मलेन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के प्रभारी दुर्गेश पाठक को उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। सूत्र बताते हैं कि दुर्गेश पाठक ही उपचुनाव में उम्मीदवार भी होंगे। 2020 के दिल्ली चुनाव में आप ने पाठक को करावल नगर से प्रत्याशी बनाया था। भाजपा को इन्होंने कड़ी टक्कर भी दी थी। लेकिन विधान सभा तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
राघव चड्ढा के सीट छोड़ने के बाद आप ने वार्ड स्तर तक नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। चारों वार्ड में एक-एक वार्ड भी प्रभारी नियुक्त किया है। इनको वार्ड स्तर पर चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना है। साथ ही इनको बूथ स्तर तक प्रबंधन करना है। चुनाव की घोषणा के तुरत बाद बुधवार शाम पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपना अभियान सघन करें। आम मतदाताओं के बीच दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ एमसीडी की खामियों को उजागर करेंगे। पार्टी का दावा है कि जिस तरह से आम लोगों के हित में दिल्ली सरकार काम कर रही है, उससे इस सीट को जीतना मुश्किल नहीं होगा।
विज्ञापन