फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rain with thunderstorm in delhi weather will be cold for two days

दिल्ली : आज और कल आंधी के साथ बारिश की संभावना, दो दिन तक मौसम पहले से रहेगा ठंडा

Tue, 20 Apr 2021 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

आज दोपहर बाद यहां पर तेज धूल भरी आंधी तूफान आने की प्रबल संभावना है और साथ में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
rain with thunderstorm in delhi weather will be cold for two days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को दो दिन आंधी-पानी के आसार हैं। मंगलवार को दोपहर बाद यहां पर तेज धूल भरी आंधी तूफान आने की प्रबल संभावना है और साथ में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं साथ में यह भी कहा है कि बुधवार को आसमान बादलों से ढके रहेंगे और इस दौरान बारिश भी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लगातार दो दिनों तक इस तरह आंधी पानी की स्थिति होने के कारण मौसम पहले की अपेक्षा ठंड़ा रहेगा। लोगों को दिन में भी तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी। क्योंकि इस दौरान आसमान बादलों से ढके रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को दिल्ली में आसमान साफ था। लेकिन तेज धूप और गर्मी सामान्य रूप से बनी हुई थी। सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत 1 डिग्री की कमी यानि कि 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, 21 अप्रैल बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम यानि कि 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

22 अप्रैल से बढ़ने लगेगी गर्मी

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 अप्रैल वृहस्पतिवार से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। इस बीच हफ्तों तक आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। लोगों को दिनभर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच दिन में अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस सीजन की सर्वाधिक गर्मी पड़ने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed