{"_id":"68dbfa2c1c1cd9f73608789d","slug":"rain-crippled-preparations-for-ravana-dahan-and-the-durga-pandal-also-lost-its-charm-ashram-news-c-340-1-del1011-106981-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बारिश से रावण दहन की तैयारियों पर फिरा पानी, दूर्गा पंडाल की रौनक भी फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बारिश से रावण दहन की तैयारियों पर फिरा पानी, दूर्गा पंडाल की रौनक भी फीकी
विज्ञापन
भीगे पुतले, गीली साज-सज्जा और जलभराव से आयोजकों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आस्था और उल्लास से सजी दिल्ली की गलियां मंगलवार को अचानक हुई बारिश से मायूस हो उठीं। जहां रामलीलाओं के मंच पर रावण-दहन की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दुर्गा पूजा पंडालों में सजावट और दीपों की रोशनी बिखरी हुई थी। भीगे पुतले, गीली साज-सज्जा और जलभराव से जूझते पंडाल आयोजकों की मेहनत पर भारी पड़ते दिखे।
रावण-दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। दूसरी ओर मां दुर्गा के पंडालों में पूजा-अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। राजधानी का हर कोना उत्सव और आस्था से सराबोर है। लेकिन, मंगलवार को हुई अचानक तेज बारिश ने पूरे माहौल पर पानी फेर दिया। कई रामलीला मैदानों में मंच और साज-सज्जा भीग गए, जिससे आयोजकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रावण के पुतलों को खड़ा करने का काम चल ही रहा था कि बारिश ने उन्हें नुकसान पहुंचाया। जगह-जगह पुतले भीगने से रंग-रोगन उतर गया और तैयारियों पर ब्रेक लग गया।
दुकानदारों को हुआ नुकसान
तितारपुर, नंगली डेयरी, रोहिणी, शास्त्री पार्क समेत अन्य इलाकों के कारीगरों और दुकानदारों को इस बारिश से भारी नुकसान उठाना पड़ा। बारिश से खुले में रखे कई पुतले भीग गए। कागज, रंग और बांस की संरचना से बने ये पुतले पानी में खराब हो गए। उनकी बिक्री की संभावना भी प्रभावित हो गई। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 50 पुतले तैयार किए थे, जिनमें से 20 बारिश की भेंट चढ़ गए। अब उन्हें दोबारा बनाना होगा। समय बहुत कम है। हालांकि, कुछ पुतलों को तिरपाल से बचा लिया गया।
विज्ञापन
रावण हुए वाटरप्रूफ
कुछ कारीगरों ने आधुनिक सोच और तकनीक अपनाकर नुकसान से बचाव कर लिया। इन कारीगरों ने वॉटरप्रूफ कागज और विशेष लेप का इस्तेमाल कर पुतले तैयार किए, जिससे तेज बारिश के बावजूद उनके पुतलों पर कोई असर नहीं पड़ा। कारीगर अजय वर्मा ने बताया कि पिछले साल भी बारिश से नुकसान हुआ था, तभी उन्होंने तय किया कि इस बार वॉटरप्रूफ का इस्तेमाल करेंगे। थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इससे नुकसान से बचाव हो जाता है।
दुर्गा पंडालों में जलभराव
दुर्गा पूजा पंडालों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। कई पंडालों में बिजली और सजावट को बचाने के लिए स्वयंसेवक रातभर मेहनत करते दिखे। सीआर पार्क, मिंटो रोड और लक्ष्मी नगर जैसे इलाकों में श्रद्धालु भीगते हुए भी मां के दर्शन को पहुंचे। वहीं आयोजकों की चिंता साफ झलक रही थी। वहीं श्रद्धालु अनामिका शर्मा ने कहा, कि बारिश ने जरूर मुश्किलें बढ़ा दीं, लेकिन त्योहार का जोश कम नहीं हुआ। हम भीगते हुए भी मां के दर्शन के लिए आए और रामलीला देखने जाएंगे।
सीआर पार्क के मेला ग्राउंड में बारिश से कीचड़ हो गया है। बुजुर्गों को कठिनाई हुई, लेकिन मौके पर स्थिति को संभाला गया। इतनी बारिश के बावजूद मां को भोग लगाया गया जिसमें सैंकड़ों भक्त शामिल हुए। दीपक पिलोई, सीआर पार्क मेला ग्राउंड दुर्गा पूजा समिति के सदस्य
बारिश होने से सभी समानों को हटाना पड़ा। बिजली के तारों और लाउडस्पीकरों को हटाया गया। माता के आशीर्वाद से अष्ठमी और नौवमीं के बीच में होने वाले संधि पूजा को सफलता पूर्वक किया गया। स्मिता बनर्जी, दिल्ली दुर्गा पूजा चैरिटेबल एंड कल्चरल समिति की सदस्य
पूजा में बहुत दिक्कत हुई। लेकिन पंडाल वाटरप्रूफ होने की वजह से राहत हैं।कल्चरल ग्रांउड में पानी भर गया था, जिसे निकाला गया।वहीं पानी में भीगते हुए भक्त दरबार तक आएं और पूजा अर्चना की। बिभाष चंद्र माईती, बेदोंपुरा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य
......