फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   railways run many special trains on holi see the list of trains

Special Train on Holi: यात्रियों की राह आसान करने में जुटा रेलवे, देखें- किन मार्गों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 06 Mar 2022 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

रेलवे ने पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में टिकट के लिए आरक्षण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
railways run many special trains on holi see the list of trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

होली से पहले रेलवे ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। होली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे आरक्षित ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी नहीं होगी। नियमित ट्रेनों में आरक्षित सीट खाली नहीं होने से अनारक्षित कोच में यात्रा करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।  

विज्ञापन


रेलवे ने पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में टिकट के लिए आरक्षण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इनमें मुख्य रूप से आनंद विहार से वाराणसी (04052) के लिए 11 मार्च को ट्रेन चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से पटना के लिए वातानुकूलित ट्रेन चलेंगी। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04066 दिल्ली से पटना के लिए 15 व 16 मार्च को रात के 11 बजे रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और दानापुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से बरौनी जंक्शन के लिए ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली जंक्शन से बरौनी के लिए 18 मार्च को रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र और हाजीपुर स्टेशनो पर ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अमृतसर से मोतिहारी के लिए होली स्पेशल चलेगी। 9, 13,17 मार्च को यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 6:35 बजे चलेगी। एक अन्य ट्रेन आनंद विहार से उधमपुर (04053) के लिए 10 मार्च से 21 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों की राह आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed