फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Railways announced to run many trains for Purvanchal

राहत: होली से पहले रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, पूर्वांचल के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन चलाने की घोषणा

Mon, 07 Mar 2022 11:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Mar 2022 11:15 PM IST
सार

होली त्योहार में शरीक होने के लिए पूर्वांचल दिशा जाने वालों की राह अब रेलवे आसान करेगा। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पांच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Railways announced to run many trains for Purvanchal
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

होली से पहले रेलवे ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। होली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। खास बात यह भी है कि इनमें ज्यादातर ट्रेन पूर्वांचल दिशा की तरफ चलेंगी। इस दिशा में बड़ी संख्या में दिल्ली से लोग त्योहार के दौरान रवाना भी होते है। 
विज्ञापन


होली त्योहार में शरीक होने के लिए पूर्वांचल दिशा जाने वालों की राह अब रेलवे आसान करेगा। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पांच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन मुजफ्फरपुर, जयनगर, जोगबनी, सीतामढ़ी, सहरसा के बीच चलेगी।  ट्रेन संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर आरक्षित होली स्पेशल 12 से 19 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रात के 11 बजे चलेगी। 
विज्ञापन


वापसी दिशा में 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल रात के 11 बजे चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन 04060 आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के लिए 11 से 22 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे यह ट्रेन रवाना होगी। वापसी दिशा में 04059 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल 12 से 23 मार्च के बीच चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बखतियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 04064 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित होली स्पेशल 12 से 19 मार्च तक चलेगी। वापसी दिशा में 04063 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल 14 व 21 मार्च को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या छावनी, शाहगंज जंक्शन, आजमगढ़, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार व पूर्णिया जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार से ही एक अन्य ट्रेन सीतामढ़ी के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04070  आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी आरक्षित होली स्पेशल 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज और रक्सौल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

इसी स्टेशन से एक और ट्रेन सहरसा के लिए चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04068 नई दिल्ली-दरभंगा 10 से 21 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, पनियाहावा, नरकटियागंज, रक्सौल व सीतामढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed