{"_id":"60aeaf28197f3c5da072a873","slug":"rail-project-connecting-the-country-directly-from-kashmir-to-kanyakumari-will-be-completed-in-mission-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से कन्याकुमारी तक: 2023 से सीधा चलेगी ट्रेन, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से कन्याकुमारी तक: 2023 से सीधा चलेगी ट्रेन, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश
Thu, 27 May 2021 02:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 May 2021 02:11 AM IST
सार
भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक सीधा ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधा जोड़ने वाला रेल प्रोजेक्ट मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने पीयूष गोयल ने श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को पूरा करने का डेड लाइन निर्धारित कर दिया है। इसे हर हाल में अप्रैल 2023 में पूरा करने का लक्षय रखा गया है। रेल मंत्री ने खुद समीक्षा बैठक की और कोविड की दूसरी लहर के कारण समय के नुकसान की भरपाई के लिए आने वाले महीनों में अतिरिक्त प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक सीधा ट्रेन चलेगी। यह प्रोजेक्ट सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। 2021-22 के लिए 4200 करोड़ रुपए का बजट इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आवंटित किया गया है। रेल मंत्री ने कहा है कि कि कोविड स्थिति के बावजूद अप्रैल और मई 2021 में यूएसबीआरएल परियोजना के अंतर्गत सराहनीय कार्य किया गया है। आने वाले वक्त में भी इस परियोजना के लिए बजट की कोई बाधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विद्युतीकरण का काम अगले साल मार्च तक होगा पूरा
बनिहाल से बारामूला तक के बीच इलेक्ट्रिक इंजन भी दौड़ाने की तैयारी है। इस बीच 136 किलोमीटर लंबी रेल लाइन शुरू की जा चुकी है। इस रेल ट्रैक पर विद्युतीकरण के कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। बारामूला- बनिहाल सेक्शन पर रेलवे विद्युतीकरण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2022 रखा गया है। समीक्षा बैठक में इसकी प्रगति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
परियोजना एक नजर में
. कश्मीर घाटी को देश के शेष भागों से जोड़ने वाली 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को 2002 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।
. 272 किलोमीटर में से 161 किलोमीटर पर कार्य पूरा कर चालू कर दिया गया है।
. उधमपुर-कटरा 25 किलोमीटर रेल ट्रैक को जुलाई 2014 में शुरू किया गया।
. काजीगुंड - बारामूला के बीच 118 किलोमीटर रेल ट्रैक अक्तूबर 2009 में शुरू किया गया।
. बनिहाल-काजीगुंड 18 किलोमीटर का रेल ट्रैक जून 2013 में शुरू किया गया।
. कटरा-बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर का रेल ट्रैक तैयार किया जा रहा है।
. कटरा-बनिहाल सेक्शन पर 97 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है।
. कटरा-बनिहाल सेक्शन पर टी-49 सुरंग की अधिकतम लंबाई 12.75 किलोमीटर है ।
. इस रूट पर 27 मुख्य सुरंगें बनाई जा रही हैं जिनकी कुल लंबाई 97.6 किलोमीटर है।
. 66.4 किलोमीटर की एस्केप सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।
. कुल मिलाकर 164 किलोमीटर सुरंगों से होकर ट्रेन गुजरेगी।
. 7 किलोमीटर की संयुक्त लंबाई वाले 37 पुलों सहित 26 बड़े और 11 छोटे पुल का निर्माण पूरा किया जाएगा। इसमें 13 बड़े और 10 छोटे पुलों का कार्य पूरा कर लिया गया है।
. इन पुलों में चिनाब ब्रिज का कुल लंबाई 1315 मीटर, आर्क स्पैन 467 मीटर है।
. चेनाब ब्रिज की नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है।