फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Raids were conducted at 272 locations under Operation Kavach.

Delhi News: संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन कवच अभियान

Mon, 22 Sep 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Raids were conducted at 272 locations under Operation Kavach.
-ड्रग्स, हथियार, जुआ एवं कोटपा उल्लंघन जैसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम और बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन कवच के तहत करीब 272 जगहों पर छापा मारा। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया, 20 सितंबर से 21 सितंबर के बीच ड्रग तस्करी में 10 तस्करोें को गिरफ्तार कर 47.77 ग्राम स्मैक बरामद की। 18 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 32 बीयर कैन और 373.5 लीटर अवैध शराब बरामद की। 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने सात चाकू, पांच पिस्टल, तीन कारतूस और बाइक बरामद की। 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर साढ़े 54 हजार रुपये और जुए का सामान बरामद किए। 53 लोगों को पाबंद किया गया। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 87 लोगों को पाबंद किया। 891 लोगों को हिरासत में लिया, वहीं 116 वाहन जब्त किए। 398 घोषित बदमाशों को हिरासत में लिया। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 306 चालान किए।

बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि जिले की 103 टीमों ने 229 जगहों पर छापा मारा। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2322 ग्राम गांजा बरामद किया। 21 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2756 शराब के क्वार्टर, करीब 24 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की। शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच चाकू, दो पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की। जुआ में 23 लोगों को गिरफ्तार कर 17 मामले दर्ज किए। इनसे करीब 57 हजार रुपये बरामद किए। पांच घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 15 चोरी के दोपहिया वाहन और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 203 वाहन जब्त किए। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 114 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 36 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया। पुलिस ने 1252 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 403 चालान जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed