फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Public support getting free travel plans

मुफ्त यात्रा योजना को जनता का समर्थन मिलने का दावा सरकार ने किया

Mon, 10 Jun 2019 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Public support getting free travel plans
मुफ्त यात्रा योजना को मिल रहा जनता का समर्थन
विज्ञापन

नई दिल्ली। मेट्रो और बसो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना का दिल्लीवासी खूब समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में किए गए सर्वे के आधार पर दिल्ली सरकार ने दावा किया है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद व महिला विंग के सदस्य जनसभा, नुक्कड़ सभा का आयोजन कर योजना के बारे में जनता की राय जानने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही सर्वे कर योजना को सुविधायुक्त बनाने के लिए भी सुझाव लिए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार का दावा है कि वह जनता से मिले सुझावों पर भी विचार करेगी।
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक इस योजना को लागू करने के लिए अभी तक 200 से अधिक जनसभा व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा चुका है। दावा है कि दिल्ली की करीब 95 प्रतिशत जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले से बेहद खुश है। महिलाएं शत-प्रतिशत इस मुफ्त यात्रा योजना का समर्थन कर रही हैं। महिलाओं का मानना है, कि इससे यात्रा के दौरान सुरक्षित माहौल मिलेगा। गरीब परिवार की महिलाएं भी सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर दूरदराज के क्षेत्रों में भी रोजगार के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

सरकार ने भी यह स्वीकार किया है कि यात्रा के अन्य साधन से असुरक्षा का माहौल हर समय बना रहता है। मजबूरी के तहत महिलाओं को उन्हीं सस्ते साधनों का सहारा लेना पड़ता था। दिल्ली सरकार की इस मुफ्त यात्रा योजना के बाद सभी महिलाएं दिल्ली की बसों एवं मेट्रो में एक सुरक्षित माहौल में रोजगार के लिए बाहर जा सकेंगी। दिल्ली सरकार के सर्वे के मुताबिक महिलाएं इस योजना के लागू होने का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed