{"_id":"5eb852d98ebc3e9097269dcd","slug":"pso-of-bsp-chief-mayawati-also-corona-positive-ashram-news-noi5100908151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रमुख मायावती के पीएसओ समेत 20 पुलिसकर्मी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रमुख मायावती के पीएसओ समेत 20 पुलिसकर्मी संक्रमित
Mon, 11 May 2020 06:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम जत्न करने के बाद भी दिल्ली पुलिस संक्रमण की चपेट में आ रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के पीएसओ समेत 20 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 150 से अधिक जवानों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि अन्य की जांच चल रही है। महकमे में लगातार मिल रहे संक्रमितों के बाद भी दिल्ली पुलिस के कोरोना योद्धा दिन-रात अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बसपा प्रमुख की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की कई दिन पहले तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद से वह छुट्टी पर चल रहे थे। हालांकि, अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से वह बसपा प्रमुख से नहीं मिला है। वहीं, सुल्तानपुरी थाने के नौ जवान संक्रमित मिले हैं। एक जवान की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा पहाड़गंज थाने का भी एक पुलिसकर्मी संक्रमित हो गया है। इसे अस्पताल में भर्ती कराने के अलावा साथियों को क्वारंटीन किया गया है। शालीमार थाने के एक इंस्पेक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
वजीराबाद थाने के एक इंस्पेक्टर व तीन अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं। फिलहाल वजीराबाद मामले में कोई भी अधिकारी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। वहीं, धोलाकुंआ चौकी पर भी एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। वहीं, रिंग रोड के पास कोतवाली में क्राइम ब्रांच का दफ्तर है, जहां कैंटीन चलाने वाला एक युवक संक्रमित पाया गया था। यहां पर क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक, गुमशुदा केंद्र समेत कई कार्यालय हैं। इन कार्यालयों से लगभग 100 और दिल्ली के अन्य स्थानों से लगभग 50 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
अब तक 150 से अधिक पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस के 150 से अधिक जवान संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, 20 से अधिक जवान ठीक होकर घर भी आ चुके हैं, लेकिन लगातार संक्रमण बढ़ने के कारण पुलिसकर्मी दहशत में भी है। उन्हें खुद से ज्यादा अपने परिवारों की चिंता सता रही है। बावजूद इसके, वह जान जोखिम में डालकर अपना फर्ज निभा रहे हैं।