फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Protesters stand firm despite the rain; CJP sit-in continues for the 20th day.

Delhi News: बारिश में भी डटे प्रदर्शनकारी, सीजेपी का धरना 20वें दिन जारी

Thu, 09 Jul 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Protesters stand firm despite the rain; CJP sit-in continues for the 20th day.
20 जुलाई को संसद मार्च की अपील, शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत और सुभाषिनी अली ने जताया समर्थन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। बारिश के बावजूद जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना बृहस्पतिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी तिरपाल के सहारे धरनास्थल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।




धरने के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र हरिकेश की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, भूख हड़ताल का असर सोनम वांगचुक और अन्य अनशनकारियों की सेहत पर पड़ रहा है। सोनम वांगचुक का अब तक 7 किलो से ज्यादा वजन घटा है। सोनम वांगचुक ने सीजेपी समर्थकों से 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन जंतर मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की योजना है। बृहस्पतिवार को शिववसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत और वामपंथी नेता सुभाषिनी अली भी जंतर मंतर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। इस दौरान अरविंद सावंत ने बताया कि देश की परीक्षा व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है और बार-बार हो रहे पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। वहीं, सुभाषिनी अली ने भी छात्रों, अभिभावकों और युवाओं के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed