{"_id":"5e91e5f38ebc3e711b48a10d","slug":"property-dealer-s-body-found-in-car-in-rohini-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी में कार से मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, घर से कहकर निकलता था- शादी करने जा रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी में कार से मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, घर से कहकर निकलता था- शादी करने जा रहा हूं
Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
डेड बॉडी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहिणी के बेगमपुर इलाके में सेक्टर-24 के पास शनिवार सुबह स्विफ्ट डिजायर कार से एक प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त सहारनपुर, यूपी निवासी ओम प्रकाश (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को ओमप्रकाश अपने पड़ोसियों से खुद की शादी करने जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा। पुलिस को शनिवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि बेगमपुर टैक्सी स्टैंड के पास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में पिछली सीट पर एक शख्स अचेत पड़ा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने ओम प्रकाश को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार के नंबर और जेब से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक ओम प्रकाश की मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चल पाएगा।। शव कार की पिछली सीट से मिला और शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे।
मृतक के पास से उसका मोबाइल भी गायब मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल की सीडीआर की मदद से मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश दिल्ली के सुलेमान नगर, किराड़ी में रहता था।
उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। ओम प्रकाश का एक बेटा व बेटी हैं। बेटी शादीशुदा है और पति के साथ सहारनपुर में रहती है। ओमप्रकाश का बेटा भी सहारनपुर में ही रहता है। ओम प्रकाश का दिल्ली में प्रॉपर्टी का कारोबार था।
मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को ओम प्रकाश अपनी शादी करने की बात कर घर से निकला था। उसका कहना था कि लॉकडाउन की वजह से वह अपनी शादी में किसी को ले नहीं जा सकता है।