{"_id":"60e4571c8ebc3eccc45f4dcd","slug":"profile-of-class-x-xii-students-will-be-made-in-the-new-scheme-cbse-is-busy-in-preparing-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड रिजल्ट: नई स्कीम में दसवीं-बारहवीं विद्याथियों का बनेगा प्रोफाइल, दिशा-निर्देश तैयार करने में जुटा सीबीएसई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड रिजल्ट: नई स्कीम में दसवीं-बारहवीं विद्याथियों का बनेगा प्रोफाइल, दिशा-निर्देश तैयार करने में जुटा सीबीएसई
Tue, 06 Jul 2021 06:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:44 PM IST
सार
जल्द ही स्कूलों को इसके संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी। बच्चे का प्रोफाइल बनने से बोर्ड को रिजल्ट तैयार करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत दसवीं-बारहवीं के मूल्यांकन के लिए जारी स्पेशल स्कीम में विद्यार्थियों का एक अलग से प्रोफाइल बनेगा। प्रोफाइल बनाने के लिए अलग-अलग अतंराल पर साल भर बच्चों का आंतरिक मूल्यांकन होता रहेगा। इसके तहत टेस्ट, पोर्टफोलियो, बोलने-सुनने से जुड़ी गतिविधियां, प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल वर्क, शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्कूल इनका डिजिटल प्रारूप में सबूत भी रखेंगे। इस प्रोफाइल के बनने से स्कूलों को अंतिम समय में अंकों की गणना करने में भी दिक्कत नहीं आएगी। सीबीएसई बच्चों की इस प्रोफाइलिंग के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने में जुट गया है। जल्द ही स्कूलों को इसके संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी। बच्चे का प्रोफाइल बनने से बोर्ड को रिजल्ट तैयार करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
दरअसल इस बार सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा रद होने के कारण बच्चों के मूल्यांकन के लिए मिड टर्म, प्री-बोर्ड, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट वर्क-प्रैक्टिकल को आधार बनाया गया है। स्कूलों को इनके अंक पोर्टल पर अपलोड करने हैं। इस कारण उन्हें अंकों की गणना करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
वहीं, कई ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने प्री-बोर्ड, मिड टर्म को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में अब जब साल भर बच्चे की प्रोफाइलिंग होती रहेगी, बच्चे भी मिड टर्म- प्री बोर्ड व अन्य मूल्यांकन के आधार को गंभीरता से लेंगे। इस मूल्यांकन के प्रमाण को स्कूल डिजिटल प्रारूप में रखेंगे। प्रोफाइल के लिए सीबीएसई स्कूलों को आईटी प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराएगा जिससे कि स्कूल आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड कर सके।
सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के लिए जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश
सीबीएसई सत्र 2021-22 के लिए तर्कसंगत विभाजित पाठ्यक्रम के साथ-साथ सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। बोर्ड अधिक विश्वसनीय और वैध मूल्यांकन के लिए अतिरिक्त संसाधन जैसे सैंपल पेपर, प्रश्न बैंक, उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही मूल्यांकन को समझाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण भी किया जाएगा।