फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Process to fill non-teaching posts in DU colleges begins

Delhi News: डीयू के कॉलेजों में गैर शैक्षणिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 08 Jun 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Process to fill non-teaching posts in DU colleges begins
डीयू के कॉलेजों में गैर शैक्षणिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

-रविवार को अरबिंदो कॉलेज में भर्ती को लेकर हुई लिखित परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति के बाद गैर शैक्षणिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब एक दशक से गैर शैक्षणिक पदों को भरा नहीं गया था। कर्मचारी अनुबंध व अंशकालिक तौर पर काम कर रहे थे। रविवार को अरबिंदो कॉलेज में पद भरने को लेकर लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अरुण चौधरी ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने पर गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए परीक्षा आयोजित की है। किसी भी संस्थान/कॉलेज को चलाने के लिए शिक्षकों की आवश्यकता के साथ- साथ गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के मीडिया संयोजक डॉ. हंसराज सुमन ने बताया कि यूजीसी ने डीयू के विभागों/कॉलेजों को ओबीसी विस्तार योजना के तहत गैर शैक्षणिक पदों को भरने के लिए 31 मार्च 2023 तक का विस्तार दिया था। लेकिन इन पदों को भरा नहीं जा सका था। इसके बाद यूजीसी ने डीयू के कुलसचिव व कॉलेज प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी कर ओबीसी विस्तार योजना के तहत स्वीकृत गैर शैक्षणिक पदों को भरने के लिए समय सीमा के विस्तार के संबंध में लिखा था। अरबिंदो कॉलेज में प्रो. अरुण चौधरी स्थायी प्रिंसिपल बने और उन्होंने आते ही नियुक्ति, पदोन्नति को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed