{"_id":"606611ae8ebc3ec8967e0e24","slug":"process-of-recruiting-teachers-has-been-initiated-claims-dsssb-ashram-news-noi5747370175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के 12065 रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू की : डीएसएसएसबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के 12065 रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू की : डीएसएसएसबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट के कड़े रवैये के बाद दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार सहित तीनों एमसीडी के स्कूलों में शिक्षकों के 12065 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसएसएसबी ने हाईकोर्ट के समक्ष पेश रिपोर्ट में बताया कि भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
न्यायमूर्ति नजमी वजीरी के समक्ष पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड 31 मई तक विज्ञापन निकालेगा और अगले साल 15 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही वह 31 मार्च तक फाइनल लिस्ट जारी कर देगा। इसके अलावा उसने विभिन्न श्रेणियों के 5032 पदों पर नियुक्तियों को लेकर सूचना जारी कर दी है।
डीएसएसएसबी के उप सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने हाईकोर्ट को यह जानकारी शपथपत्र सहित दी है। अदालत सोशल जूरिस्ट संस्था द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। याची के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि अदालती आदेश के बावजूद डीएसएसएसबी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरू कर रही है।
विज्ञापन
बोर्ड ने शपथपत्र में कहा है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 1126 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती को लेकर उसे अनुरोध पत्र मिला था। उसने 28 फरवरी व उसके बाद विज्ञापन निकाल दिया है। साथ ही दिल्ली सरकार एवं अन्य निगमों के शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी उसे गत वर्ष 4 मार्च को अनुरोध पत्र मिला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी।
बोर्ड ने कहा कि गत वर्ष दिसंबर महीने में दिल्ली के आपदा प्रबंधन विभाग से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। इसे देखते हुए उसने अपना प्रोग्राम तय कर लिया है और शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के 12065 पदों पर भर्ती को लेकर वह 31 मई तक अपना विज्ञापन निकाल देगा। अदालती आदेश के बावजूद शिक्षकों की बहाली को लेकर विज्ञापन जारी नहीं करने पर हाल ही में न्यायमूर्ति वजीरी ने डीएसएसएसबी को कड़ी फटकार लगाई थी।