फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   proceedings of upcoming AGM of DDCA on September 15 will be videographed and recording will be given to ombudsman 

डीडीसीए: एजीएम की कार्यवाही की होगी वीडियोग्राफी, शिकायतों से बचने के लिएलोकपाल को मिलेगी रिकॉर्डिंग

Mon, 13 Sep 2021 11:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 11:18 PM IST
सार

सुनील के गोयल ने याचिका दायर कर उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को फिरोज शाह कोटला मैदान में डीडीसीए की एजीएम की कार्यवाही की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की।

विज्ञापन
proceedings of upcoming AGM of DDCA on September 15 will be videographed and recording will be given to ombudsman 
डीडीसीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की आगामी 15 सितंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी। किसी भी शिकायत से बचने के लिए लोकपाल को रिकॉर्डिंग दी जाएगी। दिल्ली उच्च न्यायालय को सोमवार को यह बताया गया। 

विज्ञापन


एसोसिएशन के एक सदस्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति रेखा पल्ली से डीडीसीए के वकील ने कहा कि एक एजीएम के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाना चाहिए। क्योंकि 29 दिसंबर 2019 को एजीएम में एसोसिएशन के अंदर तत्वों द्वारा पूरी तरह से अराजकता, तबाही और अशांति पैदा की गई थी। 
विज्ञापन


सुनील के गोयल ने याचिका दायर कर उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को फिरोज शाह कोटला मैदान में डीडीसीए की एजीएम की कार्यवाही की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की थी। एसोसिएशन के आगामी चुनाव 25 से 17 अक्टूबर तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीसीए का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और वकील टी सिंहदेव ने कहा कि न केवल याचिकाकर्ता एजीएम में भाग लेने के लिए स्वतंत्र होगा, बल्कि एजीएम की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी और आगे की किसी भी शिकायत से बचने के लिए रिकॉर्डिंग की प्रति लोकपाल को प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed