फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Priyanka Gandhi should say clearly What does she want on Farm Laws said Aditi Singh, Rebel Congress MLA

प्रियंका पर बरसीं अदिति: कृषि कानून आए तब भी दिक्कत, वापसी के एलान पर भी दिक्कत, आखिर चाहती क्या हैं?

Sat, 20 Nov 2021 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 04:49 PM IST
सार

विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर कृषि कानूनों पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि कानून आने से लेकर वापसी के एलान तक प्रियंका को दिक्कत रही, वो बताएं आखिर चाहती क्या हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi should say clearly What does she want on Farm Laws said Aditi Singh, Rebel Congress MLA
अदिति सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने प्रिंयका गांधी पर हमला बोला है। अदिति ने कहा कि जब बिल लाए गए तो प्रियंका गांधी को दिक्कत हुई। अब कानून (कृषि कानून) निरस्त होने के एलान के बाद भी उन्हें दिक्कत है। आखिर वह चाहती क्या हैं, उनको स्पष्ट बताना चाहिए। अदिति ने कहा कि प्रियंका इस मामले का सिर्फ राजनीतिकरण कर रही हैं। इसकी वजह ये है कि अब उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

 
 

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना भी साधा है। कहा कि प्रधानमंत्री को लखनऊ में डीजीपी और आईजी के सम्मेलन में शामिल नहीं होना चाहिए। मैंने उन्हें इस बारे में लिखा है। अगर उन्हें वास्तव में किसानों की चिंता है, तो उन्हें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

PM Modi should not attend the DGP and IG conference in Lucknow. I have written to him on the same. If he is genuinely concerned about farmers, he should not share the dais with MoS Home Ajay Mishra whose son is an accused in Lakhimpur Kheri case : Congress' Priyanka Gandhi Vadra pic.twitter.com/FGV61Ne8Kd

— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2021

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज

शुक्रवार को कृषि कानून वापस करने की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो इस देश की सच्चाई समझ में आ गई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। प्रियंका ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी - कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है।

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक बात चल रही है कि किसान जीत गया और सरकार हार गई। जब किसान और सरकार में कोई अंतर ही नहीं है तो उनकी जीत हमारी हार कैसे हो सकती है। अगर हमारे देश का किसान जीतता है, तो उसमे हमारी जीत है, इसी पवित्र मनसा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय लिया है।


 

Koo App

”एक बात कही जा रही है कि किसान जीत गया, सरकार हार गई, तो जब किसान और सरकार में कोई अंतर ही नहीं है तो उनकी जीत हमारी हार कैसे हो सकती है, अगर हमारे देश का किसान जीतता है, तो उसमे हमारी जीत है, इसी पवित्र मनसा से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने यह निर्णय लिया है।” गौरव भाटिया राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

View attached media content

- Gaurav Bhatia (@gauravbhatia) 20 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed