{"_id":"60b2866a8ebc3e6dc158b3c3","slug":"priyanka-gandhi-sent-10-lakh-medicine-kits-to-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह: प्रियंका ने यूपी के लिए 10 लाख दवाओं की किट भेजी, गांवों में सैनिजाइजेशन भी कराएगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह: प्रियंका ने यूपी के लिए 10 लाख दवाओं की किट भेजी, गांवों में सैनिजाइजेशन भी कराएगी पार्टी
Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
सार
पार्टी का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते बुखार तक की दवाओं की भारी किल्लत है। कांग्रेस की ओर से बांटी जाने वाली होम आइसोलेशन कोरोना उपचार किट से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लोगों की सीधी मदद के लिए कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में 10 लाख दवाओं की किट भेजीं हैं। दवाओं की पहली खेप लखनऊ के आसपास जिलों के लिए रवाना कर दी गई है।
पार्टी का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते बुखार तक की दवाओं की भारी किल्लत है। कांग्रेस की ओर से बांटी जाने वाली होम आइसोलेशन कोरोना उपचार किट से लोगों को काफी राहत मिलेगी। होम आइसोलेशन कोरोना उपचार किट में छह दवाओं के पत्ते हैं। हर दवा के इस्तेमाल करने के निर्देश भी किट पर लिखे हैं।
कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों के जरिए चिकित्सकों के परामर्श पर यह किट वितरित करेंगे। पार्टी सेवा सत्याग्रह अभियान के तहत गांवों को सेनेजाइजेशन भी कराएगी। सेनेटाइजर की 18 हजार लीटर की पहली खेप भी लखनऊ पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
सेवा अभियान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की ओर लिखा एक पत्र भी हर गांव पंहुचाएगी। प्रियंका ने पंचायत चुनावों में जीते हुए प्रतिनिधियों से पत्र के जरिये संवाद कर रहीं हैं। प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार की अधिकतम चिंता लोगों की जिंदगी बचाने में नहीं है बल्कि एक नेता की छवि बचाने में हैं।

हमारे लिये दुर्भाग्य की बात है कि सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता देश होने के बावजूद देश में वैक्सीन की कमी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इंसानियत का यह तरीका है कि राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर हम सबकी मदद करें। राज्य के नव निर्वाचित प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को प्रियंका का खत गांव-गांव और गंवई राजनीति के धुरंधरों से अपनी पाती के जरिये संवाद कर रही हैं।