फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Private firms coming forward to help corona patients with free cabs medical equipments and many more

आपदा के साथी: कोई निशुल्क कैब तो कोई दे रहा ऑक्सीजन, सराहनीय कदम उठा रहे कई संस्थान

Sun, 18 Apr 2021 12:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 18 Apr 2021 12:04 PM IST
सार

कोरोना के इस संकट काल में दिल्ली-एनसीआर की कई कंपनियां मरीजों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रही हैं। कोई निशुल्क आईसोलेशन की व्यवस्था दे रहा है तो कोई ऑक्सीजन सिलिंडर। 
 

विज्ञापन
Private firms coming forward to help corona patients with free cabs medical equipments and many more
कोरोना मरीज(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के लगभग दो लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली भी इस समस्या से बुरी तरह जूझ रही है। ऐसे में कुछ निजी संस्थान कोरोना मरीजों की मदद के लिए सामने आए हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में इन संस्थानों के योगदान वाकई सराहनीय हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही संस्थानों के बारे में जो इस समय लोगों की सेवा को धर्म मानकर इसमें जुटे हुए हैं-

विज्ञापन


आईसोलेशन की व्यवस्था के लिए सामने आई कंपनी
रियल एस्टेट बिजनेस में अहुजा रेसिडेंसीज एक बड़ा नाम है। गुरुग्राम में इस कंपनी ने मैक्स अस्पताल के साथ मिलकर कोरोना मरीजों की मदद के लिए बड़ा फैसला लिया है। अपने व्यवसाय और नफा-नुकसान को दरकिनार करते हुए कंपनी ने अपने पास उपलब्ध खाली जगहों को कोरोना मरीजों के लिए आईसोलेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने में सहमति जताई है। इन सेंटरों में जो मरीज रह रहे हैं उन्हें कंपनी द्वारा मैक्स अस्पताल के साथ मिलकर कई तरह के मेडिकल इक्विपमेंट और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा होम क्वारंटीन में रहने वाले गुरुग्राम के मरीजों को भी कंपनी घर तक खाना डिलीवर करने का काम कर रही है। यह सेवाएं जल्द ही देश के अन्य राज्यों में भी शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मरीजों के लिए कैब
इस तरह प्रकृति ई मोबिलिटी नाम के एक निजी ग्रुप ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर कोरोना मरीजों की सहायता करने का बीड़ा उठाया है। इस ग्रुप ने कोरोना मरीजों के लिए विशेष कैब की व्यवस्था देने की शुरुआत की है ताकि उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। इन कैबों को इवेरा नाम से जाना जाता है। ये 24 घंटे कोरोना मरीजों को लाने और पहुंचाने के लिए उपलब्ध रहती हैं। 


निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर दे रही दिल्ली की कंपनी
इसके साथ ही देश भर में ऑक्सीजन सिलिंडर की भारी किल्लत से कोई अनजान नहीं है। इसे लेकर राज्य और केंद्र सरकार भी परेशान है। इस बीच दिल्ली की कंपनी हेमकुंट फाउंडेशन ने दिल्ली और मुंबई के कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed