फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Private School Cab Drivers Strikes Today Know Detail News in Hindi

Delhi: दिल्ली में निजी स्कूल कैब चालकों की हड़ताल, बच्चे और अभिभावक रहे परेशान, ये हैं मांगें

Mon, 01 Aug 2022 05:23 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Aug 2022 05:23 PM IST
सार

दिल्ली में निजी स्कूल कैब चालक आज से हड़ताल पर हैं। कैब चालकों ने अपनी कुछ मांगें रखी हैं। बच्चों और माता-पिता को आज परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Delhi Private School Cab Drivers Strikes Today Know Detail News in Hindi
बच्चों के साथ अभिभावक - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में निजी स्कूल कैब चालक आज हड़ताल पर हैं। इस कारण अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों को काफी परेशान होना पड़ा। कैब चालकों ने मांग की है कि निजी स्कूल कैब को वाणिज्यिक वाहनों का परमिट दिया जाए। एक कैब ड्राइवर ने कहा- हमने दिल्ली सरकार से समर्थन करने का निवेदन किया था लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। कोरोना काल में भी हमने बहुत दिक्कतों का सामना किया था। 
विज्ञापन


वहीं, एक परिजन ने कहा - हमें कैब ड्राइवरों से संवाद करने में दिक्कत हो रही है। कैब चालक हड़ताल पर हैं उन पर हजारों रुपये का चालान है। 
स्कूल कैब ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के अध्यक्ष रामटहल ने आरोप लगाया है कि निजी कैब चालकों को स्कूल कैब में तब्दील करने के लिए सरकार ने अब तक कोई विकल्प नहीं दिया। निजी स्कूली कैब को वाणिज्यिक वाहनों में बदलने के लिए परमिट देने की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। रामटहल ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया बनाने से पहले इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। 

एक दिन के लिए सभी स्कूल कैब नहीं चलेंगे

Delhi Private School Cab Drivers Strikes Today Know Detail News in Hindi
स्कूल वैन - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान एक दिन के लिए कोई स्कूल कैब नहीं चलेंगी। एक पीली प्लेट लगने से अगर कैब वैध हो जाएगी तो इसके लिए सरकार विकल्प दे। हालांकि सरकार ने हाल ही में पुरानी निजी कैब को परमिट देने की घोषणा की थी। सोमवार को अगर इस मामले में सरकार ने कुछ नहीं किया तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा ने कहा कि निजी कैब चालकों पर लगातार हो रही कार्रवाई से मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। वर्मा ने बताया कि हड़ताल के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed