{"_id":"5ec8054f8ebc3e902b0f7d1b","slug":"preparations-for-operation-of-aircraft-from-delhi-airport-are-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानों के संचालन के लिए एयरपोर्ट तैयार, आरोग्य सेतु एप की जांच के लिए बनाया गया विशेष काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमानों के संचालन के लिए एयरपोर्ट तैयार, आरोग्य सेतु एप की जांच के लिए बनाया गया विशेष काउंटर
Fri, 22 May 2020 10:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 May 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों के संचालन की तैयारी पूरी हो गई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से विमानों का संचालन किया जाएगा। इस टर्मिनल से प्रतिदिन 35-40 हजार लोग आवाजाही करेंगे। लिहाजा सोशल डिस्टेंसिंग में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि यहां से अन्य दिनों में सवा लाख के करीब लोगों की आवाजाही होती है। एयरपोर्ट पर आरोग्य सेतु एप व फेस मास्क के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
आगामी सोमवार से विमानों का संचालन शुरू होने जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में एयरपोर्ट पर खास तैयारी की गई है। सख्त निर्देश है कि जिसके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप नहीं होगा उसे विमान से उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे में एयरपोर्ट पर एक विशेष काउंटर भी तैयार किया गया है। जहां एप की चेकिंग तो होगी ही अगर किसी ने इस एप को डाउनलोड नहीं किया है तो इस एप को डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही फेस मास्क के लिए भी अलग से काउंटर बनाया जाएगा। अगर कोई मानक के अनुसार फेस मास्क पहनकर नहीं एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा है तो उसे काउंटर से फेस मास्क खरीद कर ही चेकिंग एरिया में प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह बाहर निकलने वालों को भी फेस मास्क पहन कर ही निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसओपी को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट की पार्किंग और वीआईपी पार्किंग को रोज सैनिटाइज किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों का तापमान भी लगातार थर्मल मीटर से चेक करके ही एयरपोर्ट पर प्रवेश दी जा रही है।
ये हैं इंतजाम
टिकट और आई कार्ड की जांच करने वाले सीआईएसएफ के अधिकारियों को पीपीई किट और फेस शील्ड उपलब्ध कराई गई है। जूतों के जरिये कोरोना वायरस एयरपोर्ट परिसर व विमान में प्रवेश ना करे इसके लिए टर्मिनल के फर्श पर खास तरह का केमिकल डिस्इंफेक्ट डाला जा रहा है। एयरपोर्ट पर खास अल्ट्रा वायलेट रेंज का इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाकर सुरक्षित यात्रा कराई जा सके।