टनल लूटकांड की कहानी: एक कैब और चार बदमाश, पहले ओवरटेक कर कैब रुकवाई; गेट खोल कारोबारी से बैग छिन हुए फरार
प्रगति मैदान टनल में ट्रैफिक के बीच बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। टनल में लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस पुरानी दिल्ली में दबिश दे रही है।
विस्तार
इंडिया गेट व रिंग रोड को जोडऩे वाली प्रगति मैदान टर्नल में हथियारबंद बदमाशों ने बहते ट्रैफिक के बीच बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया उससे लग नहीं रहा था कि उनके अंदर कोई डर है। बदमाशों ने ओवरटेक कर कैब रूकवाई और कैश से भरा बैग लूटकर ले गए। बदमाशों ने कुछ ही सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया। ये खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। वारदात के दो दिन बाद लूट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई लूट की एक घटना के मद्देनजर सोमवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने ट्विटर पर कथित घटना का वीडियो साझा किया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे सभी बदमाश
लूट की वारदात की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बेखोफ बाइक सवार बदमाश लूट को अंजाम द रहे हैं। जरात के मेहसाणा के रहने वाले साजन कुमार का चांदनी चौक में सोने चांदी के आभूषण का कारोबार है। वह शनिवार दोपहर को अपने दोस्त जितेंद्र पटेल के साथ कैब से गुरुग्राम स्थित एक फर्म को दो लाख रुपये देने के लिए जा रहे थे। कारोबारी शनिवार शाम तीन से चार बजे के करीब रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल होते हुए इंडिया गेट की तरफ जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार चार बदमाश उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल रोककर पैसों से भरा बैग छीन लिया।
ओवरटेक कर कैब रुकवाई और तान दी पिस्टल
गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले साजन कुमार लाल किले से कैब बुक कर रिंग रोड से निकले। प्रगति मैदान से टनल में प्रवेश किया और उन्हें इंडिया गेट की तरफ निकलना था। टनल के अंदर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर हथियारों के बल पर उनकी कैब रुकवा ली। इसके बाद पिस्टल दिखा कर कार का शीशा व फिर गेट खुलवाया। इसके बदमाश कैश लूटकर फरार हो गए। वारदात के समय कैब के पास से कई कारें गुजरी थीं।
पुलिस जांच में जुटी
बदमाशों को पकडऩे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें पुरानी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि दिल्ली-6 के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जांच में ये बात सामने आई कि बदमाशों ने मुखबिरी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।