फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pradeep wanted to commit suicide after killing his wife and daughters

नोट: खबर बुलंदशहर डिबाई के ध्यानार्थ पत्नी व बच्चियों की हत्या के बाद खुदकुशी करना चाहता था प्रदीप

Sun, 10 Aug 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Pradeep wanted to commit suicide after killing his wife and daughters
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में तिहरे हत्याकांड का मामला
विज्ञापन

-हाथ पर मिले कट के निशान, नहीं जुटा पाया हिम्मत, हो गया फरार
-आरोपी ने मां को बताया, बच्चों को मारकर पत्नी ने की है खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में रक्षा बंधन के दिन पत्नी व दो मासूम बच्चियों की हत्या का आरोपी प्रदीप खुदकुशी करना चाहता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने यह बात बताई। उसने बताया कि अपने हाथ पर धारदार हथियार से नस काटने का प्रयास किया, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया और मौके से भाग गया। उसके हाथ में कट का निशान भी है। बाद में आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया। जाते हुए उसने अपनी मां को बताया कि जयश्री ने बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो हकीकत सामने आ गई।
रक्षा बंधन वाले दिन जयश्री को अपने मायके जाना था। वह प्रदीप से बुलंदशहर ले जाने की बात कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने पहले पत्नी व बाद में दोनों बच्चियों की हत्या कर दी। बाद में उसे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। इसके बाद उसने खुद भी जान देने की कोशिश की। जयश्री और दोनों बच्चियों के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में भी आरोपी प्रदीप ने पत्नी व बच्चियों की हत्या की बात स्वीकारी है। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। वहीं जयश्री के भाई चंद्रभान का आरोप है कि उसके जीजा प्रदीप पर भारी कर्जा था। उसे जुआ खेलने के अलावा शराब पीने की लत थी। जयश्री इसका विरोध करती थी तो झगड़ा होता था। जयश्री के मायके वालों ने प्रदीप के बाकी परिजनों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार दोपहर बाद जयश्री और दोनों बच्चियों इशिका व अंटू का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजन शव लेकर बुलंदशहर स्थित डिबाई के औरंगाबाद गांव के लिए रवाना हो गए। देर शाम को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed