फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Electricity Price Hike in Delhi: Power Tariffs Hike In Delhi From October 1

दिल्ली में बिजली : दरों में कोई बदलाव नहीं, डीईआरसी ने बताया कितना पड़ेगा जेब पर भार

Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
सार

Delhi Electricity Charges Hike: डीईआरसी ने कहा कि हालांकि, यह बढ़ोतरी काफी मामूली होगी। डीईआरसी ने जारी आदेश में कहा है कि प्रति यूनिट बिजली की दर, फिक्स्ड चार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन पेंशन ट्रस्ट सरचार्ज 5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है।

विज्ञापन
Electricity Price Hike in Delhi: Power Tariffs Hike In Delhi From October 1
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीइआरसी) ने गुरुवार को नया टैरिफ जारी कर दिया है। हालांकि, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी टैरिफ में वृद्धि नहीं की गई है। नए टैरिफ में केवल पेंशन अधिभार (सरचार्ज) में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो पांच फीसदी से बढ़कर सात फीसदी हो गया है। इससे मामूली रूप से बिजली के बिल पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


डीईआरसी के मुताबिक, टैरिफ ढांचे में वृद्धि करने के कोई अच्छे कारण नहीं हैं। पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में भी, डीईआरसी ने कोविड महामारी की वजह से बिजली दरों में वृद्धि नहीं की थी। नए टैरिफ ऑर्डर में डीईआरसी ने वर्चुअल और ग्रुप नेट मीटरिंग मोड के तहत डेवलपर्स को सभी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सर्विस लाइन सह विकास (एसएलडी) और नेटवर्क ऑग्मेंटेशन शुल्क की छूट प्रदान कर हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना के कारण बढ़ोतरी की मांग 
वहीं, प्रदूषण मुक्त परिवहन और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आयोग ने ई-वाहनों के लिए मौजूदा रियायती टैरिफ दरों को जारी रखने का फैसला किया है। वहीं, इस वर्ष रेगुलेटरी एसेट सरचार्ज आठ फीसदी को भी अपरिवर्तित रखा गया है। दूसरी ओर दिल्ली की बिजली डिस्कॉम बीआरपीएल, बीवाईपीएल और टीपीडीडीएल कंपनियों ने टैरिफ संशोधन से पहले डीईआरसी को अपनी याचिकाओं में कोरोना के कारण नुकसान का हवाला देते हुए बढ़ोतरी की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिल्ली को दी बधाई
बिजली के दामों में बदलाव न होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि लगातार सातवें साल दिल्ली में बिजली के दामों में कोई बदलाव नहीं। एक तरफ दूसरे राज्यों में बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, दिल्लीवासियों को 24 घंटे सस्ती बिजली के साथ 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed