फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Poverty is such that 6 days old child was sold for three and a half lakhs

गरीबी ऐसी कि 6 दिन का बच्चा साढ़े तीन लाख में बेच दिया

Thu, 17 Jun 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Poverty is such that 6 days old child was sold for three and a half lakhs
नई दिल्ली। फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक दंपती ने अपने छह दिन के बेटे को गरीबी के चलते 3.60 लाख रुपये में बेच दिया। बाद में उसके अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने माता-पिता, दो बिचौलिए व खरीदार दपंती को गिरफ्तार कर लिया। खरीदार दपंती बच्चे को बिहार लेकर जा रहे थे। उनको कानपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस की मदद से कानपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। बच्चा सकुशल मिल गया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, आया नगर में रहने वाले व मूलरूप से बिहार निवासी गोविंद कुमार व उसकी पत्नी पूजा देवी ने अपने छह दिन के बच्चे के अपहरण की सूचना 15 जून को पुलिस को दी थी। दंपती ने बयान में कहा था कि आठ जून को बेटा हुआ था। गोविंद कुमार का दोस्त आया नगर निवासी हरीपाल सिंह बच्चे का अपहरण करके ले गया है। अपहरण का मामला दर्जकर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई लक्ष्मण कुमार, एसआई सतेंद्र गुलिया व एएसआई बरमेश्वर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को उनके बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस ने गोविंद कुमार की निशानदेही पर हरीपाल (50) को उसके घर से पकड़ लिया। हरीपाल ने बताया कि गोविंद कुमार व पूजा देवी ने ही बच्चे को उसके दोस्त रमन यादव के रिश्तेदार को बेचा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मोती बाग झुग्गी से रमन यादव को पकड़ लिया। उसने बताया कि गोविंद व पूजा ने अपने बच्चे को उसके रिश्तेदार विद्यानंद और उसकी पत्नी रामपरी देवी को बेचा है। वह बच्चे को स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से बिहार लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन पता की तो वह सेंट्रल कानपुर के पास थी। यूपी पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से विद्यानंद व रामपरी देवी को पकड़ लिया। इनके कब्जे से बच्चा सकुशल मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा होने पर ही खरीदना तय हुआ था, तीन बीघा बेची जमीन
विद्यानंद व रामपरी की शादी को 25 वर्ष हो गए थे। दोनों को बच्चा नहीं हुआ था। ऐसे में उन्होंने बच्चा खरीदने की बात रमन यादव से कही। रमन ने हरीपाल को ये बात बताई। हरीपाल ने बताया कि एक गरीब दपंती है और वह अपना बच्चा बेचने को तैयार है। डील के समय पूजा देवी के पेट में बच्चा था। ऐसे में विद्यानंद ने कहा था कि अगर लड़का होगा तभी वह खरीदेंगे। बच्चे को खरीदने का सौदा 3.60 लाख में तय हो गया। पूजा ने गुरुग्राम स्थित नारायण अस्पताल में आठ जून को बेटे को जन्म दिया था। अस्पताल से 10 जून को छुट्टी मिली थी। इसके लिए विद्यानंद ने बिहार स्थित अपने गांव में तीन बीघा जमीन बेची थी। दंपती ने 12 जून को बच्चे को विद्यानंद व उसकी पत्नी को दे दिया था।

आरोपियों ने चेक भी गलत दे दिए थे
सौदा आया नगर स्थित हरीपाल के घर पर हुआ था। गोविंद कुमार को दो लाख रुपये नकद व 40-40 हजार के चार चेक दिए गए थे। इसका पूरा एग्रीमेंट लेटर बना था। सभी ने उस पर हस्ताक्षर किए थे। बाद में गोविंद को ठगे जाने का भी एहसास हुआ था कि चेक गलत मिले हैं। इस कारण भी उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरीपाल व रमन कुमार ने बच्चे को खरीदने व बेचने की ऑडियो व वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed