फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Postmortem will also be done at night in Delhi hospitals

Delhi : दिल्ली के अस्पतालों में रात में भी होगा पोस्टमार्टम, सरकार का निर्देश, जांच में आएगी तेजी

Wed, 28 Dec 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 06:11 AM IST
सार

इस संबंध में मंगलवार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस फैसले से परिजनों को शव पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Postmortem will also be done at night in Delhi hospitals
मनीष सिसोदिया... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के अस्पतालों में अब सूर्यास्त के बाद भी शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा। इस संबंध में मंगलवार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस फैसले से परिजनों को शव पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रात के समय पोस्टमार्टम होने से शवों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि हत्या, आत्महत्या, बलात्कार या किसी तरह की गड़बड़ी के संदेह के मामले में शवों का पोस्टमार्टम केवल दिन में करने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम कराने की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। ऐसे पोस्टमार्टम उन अस्पतालों में किए जाएंगे, जिनके पास उन्हें नियमित आधार पर करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगदान से जुड़े मामलों का पोस्टमार्टम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पहले शवों को रात के वक्त मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया जाता था। अब रात्रि में पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले शवों के अंत्य परीक्षण की प्रक्रिया को मुकम्मल करने के लिए अगले दिन का इंतजार नहीं करना होगा।


पोस्टमार्टम के दौरान की जाएगी वीडियो रिकार्डिंग
सिसोदिया ने कहा कि किसी भी संदेह को दूर करने के लिए पूरी रात सभी पोस्टमार्टम के लिए वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। इसको भविष्य के लिए संरक्षित रखा जाएगा। मृतक के दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा, यह नई प्रक्रिया अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed