फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Posters of the successful landing of Chandrayaan3 have been put up near Palam Airport to welcome PM Modi

Delhi : चंद्रयान-3 की कामयाबी पर पीएम मोदी का स्वागत करेगी दिल्ली भाजपा, पालम हवाई अड्डे के पास लगे पोस्टर

Sat, 26 Aug 2023 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 05:44 AM IST
सार

स्वदेश आने के लिए ग्रीस से रवाना हो चुके हैं पीएम मोदी। वह चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए सीधे बेंगलुरु, कर्नाटक जाएंगे।

विज्ञापन
Posters of the successful landing of Chandrayaan3 have been put up near Palam Airport to welcome PM Modi
चंद्रयान-3 - फोटो : self

विस्तार

विज्ञापन

चंद्रायान-3 की सफल लैंडिंग के बाद चार दिवसीय विदेश दौरे से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट रहे है। पीएम की वापसी पर दिल्ली प्रदेश भाजपा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेगी। नेता व कार्यकर्ता विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर जुटेंगे।

एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर एक मंच भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री गत 22 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की चार दिवसीय यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर सड़क के दोनों ओर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लहराकर उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

पीएम के गाड़ी से उतरकर पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। इसके अलावा वह एयरपोर्ट के बाहर बनाए गए मंच सेे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चंद्रायान-3 की सफलता के वक्त पीएम ने विदेश से ही देश वासियों को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पालम हवाई अड्डे के पास चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लगाए गए हैं। स्वदेश आने के लिए ग्रीस से रवाना हो चुके हैं पीएम मोदी। वह चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए सीधे बेंगलुरु, कर्नाटक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed