फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pooja special train for passengers

पूजा स्पेशल ट्रेन आसान करेगी यात्रियों की राह

Tue, 22 Oct 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
pooja special train for passengers
नई दिल्ली। रेलवे कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान करेगा। इनमें ट्रेन संख्या 04526 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 22, 26 और 30 अक्तूबर को चलेगी। वापसी दिशा में 04525 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 23, 27 और 31 अक्तूबर को चलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर छावनी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया और सिमरी बखित्यावरपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल का भी संचालन होगा। ट्रेन संख्या 04092 नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल 23, 26 और 29 अक्टूबर को चलेगी। यह मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 82905 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली 31 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09006 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सप्ताह में 3 दिन 1 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को दोपहर 02:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुचेगी। मार्ग में यह सूरत, बडोदरा और कोटा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed