प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-एनसीआर: राजधानी की हवा फिर हुई खराब, इतना पहुंचा एक्यूआई, ग्रेनो सबसे ज्यादा प्रदूषित
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यहां राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 123 पहुंच गया है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बाद सबसे अधिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी की हवा एक बार फिर से खराब होने लगी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 पर पहुंच गया, जोकि मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार से 17 अधिक रहा। दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली का एक्यूआई सबसे अधिक दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता की बेहतर होने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहने की आशंका है।
इसके बाद शनिवार और रविवार से हवा संतोषजनक रहने की उम्मीद है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, हवा की चाल दक्षिण पूर्वी चल रही है, जिसकी गति 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इससे हवा में प्रदूषण कारकों का बढ़ना है।
आगे बताया कि यह स्थिति शनिवार और रविवार को भी रहने वाली है, हालांकि इन दिनों में हवा की गति बढ़ जाएगी। जिससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में जाने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 172, फरीदाबाद 131, गुरुग्राम का 120, नोएडा का 112 एक्यूआई और गाजियाबाद का 119 एक्यूआई दर्ज किया गया।