फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pollution increased patients in OPD by 25%

प्रदूषण से ओपीडी में 25 फीसदी बढ़े मरीज

Sat, 06 Nov 2021 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Pollution increased patients in OPD by 25%
नई दिल्ली। प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में बने गंभीर हालात के बीच अस्पतालों में मरीजों का पहुंचना जारी है। बीते दो दिन में सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 25 फीसदी बढ़ी है। मरीज सांस संबंधी और अन्य समस्याएं लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण इन दिनों एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, लोकनायक, जीबी पंत, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी, जीटीबी समेत अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ सीने में दर्द, जलन व अन्य समस्याएं हो रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, बीते दो दिन में प्रदूषण की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। यह वातावरण के साथ-साथ मनुष्य के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि ओपीडी में मरीज प्रदूषण से होने वाली परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें भी उन मरीजों की संख्या अधिक है, जो पहले से ही मधुमेह, अस्थमा व दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा
प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बच्चे व बुजुर्ग कम से कम बाहर निकलें। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से इन पर प्रदूषण का प्रभाव अधिक हो सकता है। जो बुजुर्ग पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, वे जरूरी होने पर ही घर से निकलें। साथ ही, गर्भवती महिलाओं को भी बाहर न निकलने की सलाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह करें
- कुछ दिन तक सुबह-शाम की सैर के लिए बाहर जाने से बचें।
- कोशिश करें कि दिन में चार से पांच मिनट के अंतराल पर गुनगुना पानी पीते रहें।
- बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें।
- छोटे बच्चों को बाहर के वातावरण से बचाकर रखें।
- दो दिन तक बुखार रहने पर खून की जांच जरूरी। डेंगू, मलेरिया व टायफाइड का टेस्ट कराएं।
- आगामी दिनों में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed