फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mulayam Singh Birthday Special: PM Narendra Modi congratulates on the birthday of Samajwadi Party patriarch Mulayam Singh, wishes for good health

Mulayam Singh Birthday: पीएम मोदी ने कहा- भारतीय राजनीति में आपका योगदान महत्वपूर्ण, सीएम योगी ने भी दी बधाई

Mon, 22 Nov 2021 11:51 AM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Nov 2021 11:51 AM IST
सार

मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

विज्ञापन
Mulayam Singh Birthday Special: PM Narendra Modi congratulates on the birthday of Samajwadi Party patriarch Mulayam Singh, wishes for good health
Mulayam Singh Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार रक्षा मंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश की राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई में सन 1939 में हुआ था।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''
विज्ञापन


वहीं सीएम योगी ने पूर्व रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दी बधाई
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व सीएम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।''

Koo App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। #MulayamSinghYadavJi

View attached media content

- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 21 Nov 2021



केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वरिष्ठ सपा नेता को बधाई देते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।''
 

Koo App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

 

- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 21 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed