फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Politics intensifies on Chhath Puja on the banks of Yamuna

यमुना किनारे छठ पूजा को लेकर सियासत तेज

Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Politics intensifies on Chhath Puja on the banks of Yamuna
नई दिल्ली। छठ पूजा पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। यमुना घाट पर छठ पूजा के मसले पर रविवार को राजनीति चली। सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना तट पर त्योहार मनाने पर लगे प्रतिबंध को मानने से इनकार कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कह दिया कि वे यमुना घाट ही छठ पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री रोक सकते हैं तो रोक लें।
विज्ञापन

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने इस साल भी छठ पूजा यमुना तट पर करने पर रोक लगाई है। यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी भी है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है ताकि छठ व्रती यमुना किनारे नहीं पहुंच सकें। इस बीच, पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना घाटों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पूर्वांचली भाइयों और बहनों के साथ रहूंगा। आईटीओ में छठ घाट की सफाई कर पूजा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) विधायक संजीव झा और विनय मिश्रा ने द्वारका में एक छठ घाट बनाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया। विधायकों का आरोप है कि भाजपा छठ पूजा को बाधित करने की कोशिश कर रही है। पक्ष व विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर डीडीएमए के 30 सितंबर को जारी आदेश के साथ ही राजनीति शुरू हुई थी। यह कहा गया था कि कोविड-19 की वजह से सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद मनोज तिवारी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास के समीप विरोध-प्रदर्शन भी किया और प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। पूर्वांचली आबादी वाले इलाकों में छठ रथयात्रा भी निकाली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र भी लिखा था। इस पर भी राजनीति नहीं थमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed