फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   political tussle over covid vaccine in Delhi

वैक्सीन को लेकर राजनीतिक घमासान

Thu, 27 May 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
political tussle over covid vaccine in Delhi
नई दिल्ली। वैक्सीन को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार जहां केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है तो वहीं बुधवार को भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुमराह कर रहे हैं। वैक्सीन को लेकर झूठ बोल रहे है।ं डराने और आतंकित करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व सांसद गौतम गंभीर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दिल्ली सरकार की वैक्सीन नीति पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री वैक्सीन को लेकर डर का माहौल बना रहे हैं। केंद्र सरकार से वैक्सीन खरीदने की अनुमति मिलने के बावजूद अब बैक फुट पर हैं। हकीकत यह है कि मोडर्ना और फाइजर जुलाई 2022 से पहले वैक्सीन की सप्लाई ही नहीं कर पाएंगे। बावजूद इन कंपनियों से बात करते हैं। कोविशिल्ड, कोवैक्सिन और स्पूतनिक वैक्सीन उन्हें मिल सकता है, लेकिन उसे ऑर्डर नहीं देना चाहते। मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन ने ग्लोबल टेंडर किया है। असम एक करोड़ वैक्सीन, उत्तर प्रदेश ने 50-50 लाख वैक्सीन का आर्डर दिया। छत्तीसगढ़ ने 25-25 लाख वैक्सीन का आर्डर दिया, लेकिन केजरीवाल हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

बिधूड़ी ने कहा कि टीकाकरण की कालाबाजारी भी शुरू कर दी है। 18 से 44 साल के लोगों के पंजीकरण के लिए थोड़े समय के लिए ही स्लॉट खोला जा रहा है। आम लोगों के लिए स्लॉट नहीं खुलता। पूछा कि आखिर क्यों केजरीवाल सरकार जनता को वैक्सीन के नाम पर धोखा दे रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने कहा कि केजरीवाल अफरा-तफरी और डर का माहौल बना रहे हैं। घटिया और निचले स्तर की राजनीति करते हैं। दिल्ली की कुल आबादी 2 करोड़ है जो पूरे देश की आबादी का लगभग 1.6 प्रतिशत के बराबर है। अभी देश में कुल 20 करोड़ वैक्सीन लगी हैं यानी कुल आबादी और कुल वैक्सीन के हिसाब से दिल्ली को लगभग 35 लाख वैक्सीन मिलना चाहिए जबकि 16 लाख अधिक वैक्सीन अभी तक मिल चुकी हैं। 50 लाख लोगों को टीका लग चुका है। फिर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
प्रदेश भाजपा ने केजरीवाल सरकार से पूछे पांच सवाल
. केंद्र सरकार ने जब वैक्सीन खरीदने की इजाजत दे दी तो फिर वैक्सीन की मांग क्यों करने लगे ?
. दिल्ली में 50 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, वैक्सीन खरीद में ‘‘आप’’ का क्या योगदान है?
. वैक्सीन खरीदने के लिए ऑर्डर कब दिया? केंद्र की इजाजत के बाद भी अभी तक वैक्सीन क्यों नहीं ली?
. टाइम स्लॉट को सिर्फ अपने चहेतों के लिए एक निश्चित समय पर क्यों खोला गया।
. वैक्सीन को लेकर अफरा-तफरी का माहौल क्यों पैदा कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed