{"_id":"66115fa5aee1d359f708e60e","slug":"political-journey-started-from-two-seats-crossed-300-now-resolve-to-cross-400-bjp-ashram-news-c-340-1-del1011-44716-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सीटों से शुरू हुआ राजनीतिक सफर 300 पार, अब 400 पार का संकल्प : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सीटों से शुरू हुआ राजनीतिक सफर 300 पार, अब 400 पार का संकल्प : भाजपा
विज्ञापन
पार्टी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और गारंटियों को जानने के लिए जारी किया क्यूआर कोड
प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर मनाया पार्टी स्थापना दिवस
सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली का किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्थापना दिवस पर भाजपा ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए घरों के साथ ही जगह-जगह झंडा फहराया और चुनावी जीत का संकल्प लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के डिजिटल प्रचार के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली का आयोजन किया।
स्थापना दिवस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने क्यूआर कोड जारी किया, जिस पर क्लिक करते ही मोदी सरकार की उपलब्धियों, गारंटियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब इस पार्टी ने जन्म लिया, तब दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रवाद, राष्ट्र सर्वोपरि एवं राष्ट्र का मूलमंत्र दिया था। आज उसी मूलमंत्र को भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आगे ले जाने की कोशिश कर रहा है। मात्र 2 सीटों से प्रारंभ हुआ यह सफर आज 300 के पार है और अब 400 पार के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने क्यूआर कोड के 50 दिन के प्रचार कार्यक्रम का विवरण रखा। इसके बाद सचदेवा ने पहाड़गंज तेल मंडी के पास से आयोजित बाइक रैली को झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इस माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा।पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौके पर बांसुरी स्वराज, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, बृजेश राय, विक्रम मित्तल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव अभियान की शुरुआत की। स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर 19 द्वारका में माता भाटी स्कूल की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। प्रदेश भाजपा महामंत्री कमलजीत सहरावत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर धनखड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और पृष्ठभूमि के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूरदर्शी कार्यों के साथ सड़क बुनियादी ढांचे और कृषि विकास में बदलाव के गवाह हैं। सहरावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 वर्षों के दौरान कई बार द्वारका, मटियाला का दौरा किया और यूईआर सड़क बुनियादी ढांचा परियोजना के अलावा क्षेत्र के विकास के साथ ही यशोभूमि पार्क भी दिया है।