{"_id":"62496ded40be3b43b01b8adb","slug":"police-raids-in-many-areas-of-delhi-ncr-in-connection-with-nuisance-at-arvind-kejriwal-house-information-about-16-more-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीएम केजरीवाल के घर पर उपद्रव के मामले में पुलिस ने एनसीआर के कई इलाकों में मारा छापा, 16 और आरोपियों की मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीएम केजरीवाल के घर पर उपद्रव के मामले में पुलिस ने एनसीआर के कई इलाकों में मारा छापा, 16 और आरोपियों की मिली जानकारी
Sun, 03 Apr 2022 03:20 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:20 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि इस मामले में छह टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए उपद्रव की जांच में सिविल लाइंस थाना पुलिस जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छापेमारी की। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इस मामले में छह टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे हुई पूछताछ में 16 और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। सीएम आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन