फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police commissioner balaji srivastava honored police constable who returned laborer bag full of one lakh

दिल्ली: मजदूर का एक लाख से भरा बैग वापस करने वाले सिपाही को पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

Tue, 06 Jul 2021 07:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 07:15 PM IST
सार

रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शकूरबस्ती इलाके रहने वाला विजय कुमार मजदूरी करता है। गत 30 जून को वह खुर्जा यूपी स्थित अपने गांव जाने के लिए शिवाजी ब्रिज स्टेशन पहुंचा।

विज्ञापन
Police commissioner balaji srivastava honored police constable who returned laborer bag full of one lakh
जायजा लेते पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर छूटे बैग को मजदूर को वापस करने वाले सिपाही को दिल्ली पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने सम्मानित किया है। मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस आयुक्त ने सिपाही को बीस हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सिपाही के कार्य की प्रशंसा की।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शकूरबस्ती इलाके रहने वाला विजय कुमार मजदूरी करता है। गत 30 जून को वह खुर्जा यूपी स्थित अपने गांव जाने के लिए शिवाजी ब्रिज स्टेशन पहुंचा। जहां से वह ट्रेन पर सवार हो गया। इस दौरान उसका एक बैग स्टेशन पर छूट गया। प्लेटफार्म पर गश्त करने के दौरान नरेंद्र ने बैग को देखा और फिर उसे कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन


जांच करने पर बैग में एक लाख रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मिला। सिपाही ने मोबाइल नंबर के जरिए विजय से संपर्क किया और बताया कि उसका बैग पुलिस के कब्जे में है और वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना आकर उसे ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद विजय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पहुंचा। जहां सत्यापन कर पुलिस ने उसे बैग सौंप दिया। विजय ने पुलिस को बताया कि खुर्जा में उसका मकान का छत टपकता है। जिसकी मरम्मत के लिए उसने मजदूरी कर एक लाख रुपये जमा किया था और वह रुपये लेकर घर की मरम्मत के लिए गांव जा रहा था। बैग मिलने के बाद उसने सिपाही का धन्यवाद कहा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने ट्वीट कर सिपाही के काम की तारीफ की और मंगलवार को उन्होंने सिपाही को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed