फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police arrests two cheaters duping people for oxygen cylinders

एनजीओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर मरीजों के साथ कर रहे थे ठगी, दो गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
police arrests two cheaters duping people for oxygen cylinders
नई दिल्ली। एनजीओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो ठगों को विवेक विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा निवासी रितिक कुमार सिंह उर्फ रितिक प्रताप सिंह (21) और जेटा-1, ग्रेटर नोएडा निवासी संदीप पांडेय (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल व दो सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपी संदीप पांडेय प्रयागराज के एक कॉलेज से डिप्लोमा इंजीनियरिंग किए हुए है। वह यहां प्रॉपर्टी का काम करने के अलावा ठगी कर रहा था। गैंग लीडर खुद को एक एनजीओ जिसके कई राज्यों में 18 लाख सदस्य हैं, उसका अध्यक्ष बताने के अलावा एक निजी संस्था से जुड़ा होने की बात करता है। दोनों ने हाईफाई लाइफ जीने के लिए कोविड के दौरान मरीजों से लाखों रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. साथिया सुंदरम ने बताया कि विवेक विहार निवासी संचित अग्रवाल ने छह मई को ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी की शिकायत विवेक विहार थाने में दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बीमार मां को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उसने सोशल मीडिया के जरिये एक नंबर लेकर उससे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उससे 14 हजार रुपये पेटीएम करवा लिये। न तो ऑक्सीजन सिलिंडर मिला और आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने मोबाइल नंबर और पेटीएम अकाउंट की जांच की तो पता चला कि पेटीएम नंबर गाजीपुर, यूपी में यूनियन बैंक के खाते से जुड़ा हुआ है। खाता संदीप पांडेय के नाम पर है। इसी खाते से लिंक मोबाइल नंबर को ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा था।
नंबर की जांच हुई तो पता चला कि वह बिहार के आरा जिले में एक अन्य बैंक खाते से भी जुड़ा है। यह खाता किसी रितिक कुमार के नाम पर है। संदीप के एक और खाते की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी जांच शुरू की। बाद में लोकेशन के आधार पर रितिक और संदीप को ग्रेटर नोएडा से दबोच लिया।

पता चला है कि दोनों आरोपियों ने कोविड के दौरान साढ़े छह लाख से अधिक की ठगी की है। पुलिस को इनके कुछ और खातों की जानकारी मिली है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed