{"_id":"624e1caa9b6ac724be7a670b","slug":"police-arrested-a-madman-and-pornographic-photos-of-girls-used-to-go-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: पुलिस ने एक सिरफिरे को किया गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लड़कियों को बना चुका था निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: पुलिस ने एक सिरफिरे को किया गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लड़कियों को बना चुका था निशाना
Thu, 07 Apr 2022 04:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:35 AM IST
सार
आरोपी की पहचान यमुनानगर, हरियाणा निवासी सचिन कुमार(30) के रूप में हुई। वह शाहबाद डेयरी में रहता है और पांचवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
विस्तार
द्वारका पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को गिरफ्तार किया है जो दोस्ती न करने पर लड़कियों की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। आरोपी 150 से ज्यादा लड़कियों को अपना निशाना बना चुका है। आरोपी ने यू-ट्यूब से सीखा था कि कैसे लड़कियों का नंबर सोशल मीडिया पर ढूंढा जाता है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान यमुनानगर, हरियाणा निवासी सचिन कुमार(30) के रूप में हुई। वह शाहबाद डेयरी में रहता है और पांचवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। द्वारका जिले के साइबर थाना प्रभारी जगदीश से पीड़िता ने शिकायत की थी कि 23 मार्च की सुबह एक अनजान वर्चुअल वाट्सएप नंबर से दोस्ती का मैसेज मिला। खुद को शादीशुदा बताते हुए उसने नंबर ब्लाक कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद शाम को पीड़िता के पास दूसरे अनजान नंबर से फिर व्हाट्सएप पर दोस्ती करने का प्रस्ताव आया। साथ में वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर से कॉल की गई थी। पीड़िता ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद पीड़िता के फोटों से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बना दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह दोस्ती नहीं करेगी तो वह इन फोटों को इंस्ट्राग्राम पर पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ वाली तस्वीरें इंस्टग्राम पर अपलोड कर दीं। पुलिस टीम ने जांच में फर्जी इंस्ट्राग्राम एकाउंट और वर्चुअल नंबरों को खंगाला। आईडी एड्रेस, मोबाइल नंबर और आईएमईआई पर जांच केंद्रित करते हुए पुलिस ने शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।