फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police-agencies meeting on Taliban-Pak terrorists

तालिबान-पाक आतंकियों पर पुलिस-एजेंसियों की बैठक

Fri, 17 Sep 2021 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Police-agencies meeting on Taliban-Pak terrorists
नई दिल्ली। पाकिस्तान के छह आंतकी व तालिबान मुद्दे को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसियों की बैठकें चल रही हैं। पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बैठक में तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात पर विचार किया गया। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड की सांठगांठ से बनाए गए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गणेश चतुर्थी, नवरात्र और रामलीला के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित देशभर में बम धमाकों की योजना बना रहे थे। कुख्यात सरगना दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम देश में धमाकों को अंजाम दिलाने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान किसी भी संदिग्ध आतंकी की गतिविधि नजर में आने पर त्वरित कार्रवाई और दूसरे राज्यों की पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया गया। साथ ही दूसरे राज्यों की पुलिस को ऐसी किसी भी कार्रवाई के दौरान पूर्ण सहयोग देने का वादा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed